अली शमख़ानी ने अपने एक ट्वीट में कहा कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प, विदेशमंत्री माइक पोम्पियो और ट्रम्प मंत्रीमंडल में ईरान से संबंधित मामलों के इन्चार्ज ब्रायन हुक ने अमरीकी सरकार की ऐसी तस्वीर पेश की है कि उसके घटक उसे अविश्वसनीय, उसके प्रतिस्पर्धी उसे ख़तरा और अमरीकी जनता उसे अयोग्य और नाकारा समझने लगी है।
अली शमख़ानी ने कहा कि अयोग्य और बुद्धिहीन अमरीकी सरकार ख़तरों की जड़ है।